फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR weather: दिल्ली-एनसीआर का मौसम हुआ सुहाना, राजधानी में जमकर बरसे बादल

Thu, 17 Jun 2021 11:08 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में गुरुवार सुबह भारी बारिश हुई। कुछ इलाकों में तो लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए, जबकि कुछ संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश से होने वाले नुकसान को लेकर डर बना हुआ है।  
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली में मॉनसून के पहुंचने में अभी भले ही समय हो, लेकिन गुरुवार सुबह पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम ने जबरदस्त करवट ली है। दिल्ली में आज सुबह ही तेज हवाओं के साथ भारी बारिश से मौसम बिल्कुल सुहावना हो गया। वहीं, एनसीआर के इलाकों में ठंडी हवा से मौसम सुहाना हो गया है। आसमान में बादल छाए हुए हैं जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है।

विज्ञापन


बारिश के दौरान दिल्ली की कुछ जगहों में तो लोग मौसम का आनंद लेते नजर आए, जबकि कुछ संवेदनशील इलाकों में भारी बारिश से होने वाले नुकसान को लेकर डर बना हुआ है।  

बता दें कि दिल्ली में मौसम जरूर बदल गया है, लेकिन मॉनसून अभी सात-आठ दिन दूर है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच कम 34.2 व  न्यूनतम तापमान सामान्य से दो कम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली थी और हल्की फुहारें दर्ज हुई थीं। हालांकि, काफी देर तक बादल मंडराने के बाद दिल्ली के आसमान में सूरज देवता कड़े तेवरों के साथ निकल आए थे। 

लेकिन आज का मौसम इससे अलग है। आज कई जगहों पर हल्की तो कहीं भारी बारिश हो रही है। लक्ष्मीनगर में तो बारिश के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया है। बारिश के मौसम में संवेदनशील माने जाने वाले मिंटो रोड पर लोग जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 37 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है, लेकिन बीच-बीच में धूप की वजह से मौसम का मजा खराब भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें