फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली में सीएम केजरीवाल का काफिला रोका, पानी की समस्या से परेशान लोगों ने सड़क पर घेरा

Thu, 03 Aug 2023 03:24 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के देवली इलाके से गुजर रहा सीएम केजरीवाल के काफिले को स्थानीय लोगों ने रोक दिया। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षाबलों ने लोगों को हटाया। 
विज्ञापन
सीएम केजरीवाल का काफिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवली इलाके में पानी संकट से परेशान लोगों ने सीएम केजरीवाल के काफिले को रोक दिया। बीजेपी नेता राजकुमार शर्मा ने ट्वीट जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि केजरीवाल को दिल्ली की जानता ने रोका दिया। देवली में स्कूल का उद्घाटन करने गए केजरीवाल के काफिले को स्थानीय लोगों ने घेर लिया। यहां लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। 


जानकारी के मुताबिक, बीते बुधवार को देवली इलाके में सीएम अरविंद केजरीवाल एक स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने पानी की समस्या को लेकर घेर लिया। जैसे ही स्थानीय लोगों ने घेरा तो तुरंत सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने लोगों को हटाया। 

विज्ञापन


इसके बाद दिल्ली पुलिस के लोगों ने स्थानीय लोगों को काफी समझाया। उसके बाद लोगों ने काफिले को आगे जाने दिया। ये वीडियो राजकुमार शर्मा ने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। देवली इलाके में स्थानीय लोग पानी की समस्या से काफी परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें