फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: NEET परीक्षा में दिल्ली के सरकारी स्कूलों का जलवा, सीएम केजरीवाल ने दी बधाई; पढ़ें चार साल का रिकॉर्ड

Thu, 15 Jun 2023 02:30 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली ससरकार के स्कूलों के एक हजार से ज्यादा छात्रों के नीट परीक्षा पास करने पर सीएम केजरीवाल ने बधाई दी है। बीते चार सालों में नीट पास करने वाले छात्रों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीती 14 जून की रात को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया था। जिसमें देशभर से कई छात्रों ने इस परीक्षा को पास किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के उन छात्रों को बधाई दी है, जिन्होंने नीट परीक्षा पास की है। सीएम ने कहा कि बीते 4 साल में नीट पास करने वाले छात्रों की संख्या दोगुनी हुई है। जहां साल 2020 में सिर्फ 569 सरकारी स्कूलों के छात्रों ने नीट परीक्षा पास की थी। लेकिन अब 2023 में दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 1074 छात्रों ने सफलता हासिल की है।

विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नीट एग्जाम पास करने वाले दिल्ली के छात्रों को बधाई दी। साथ ही ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले एक हजार से ज्यादा छात्रों ने नीट परीक्षा पास की है। कुछ साल पहले ऐसी कल्पना करना असंभव था। इस सफलता के लिए सभी छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर एक फोटो भी शेयर की। जिसमें साल 2020 से लेकर 2023 तक नीट परीक्षा पास करने वाले छात्रों का आंकड़ा बताया है।



वर्ष   -  छात्रों की संख्या
2020 - 569
2021 - 496
2022 - 648
2023 - 1074

जानकारी के मुताबिक, तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने नीट परीक्षा में टॉप किया था। एनटीए ने कहा था कि सफल हुए उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के छात्र हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का नंबर है। जहां से सबसे ज्यादा छात्र पास हुए हैं। 16 छात्रों ने रैंक 4 से 19 तक 715 अंक हासिल किए। सभी उम्मीदवारों ने 99.999068 पर्सेंटाइल हासिल किए। 

ये है नीट परीक्षा पास करने वाली महिला टॉपर्स की लिस्ट
1. प्रांजल अग्रवाल
2. आशिका अग्रवाल
3. आर्य आर.एस
4. मीमांशा मौन
5. सुमेघा सिन्हा
6. कानी यासाश्री
7. बरीरा अली
8. रिद्धि वजरिंगकर
9. कवलकुंतला प्रणति रेड्डी
10. जागृति बोडेड्डुला
विज्ञापन

इन राज्यों के छात्रों ने मारी बाजी
1. उत्तर प्रदेश से 1,39,961 उम्मीदवार
2. महाराष्ट्र से 1,31,008 उम्मीदवार
3. राजस्थान से 1,00,316 उम्मीदवार
4. तमिलनाडु से 78,693 उम्मीदवार
5. केरल से 75,362 उम्मीदवार
6. कर्नाटक से 75,248 उम्मीदवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें