- दो साल में 60,846 इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री।
- बस 281 (0.5 फीसदी), ई-रिक्शा 20,819 (34.2 फीसदी), कार्ट और ई-रिक्शा 6,283 (10.3 फीसदी), माल वाहक 20, मोटर साइकिल / स्कूटर 25346 (41.7 फीसदी), साइड कार सहित मोटर/ साइकिल स्कूटर 8, मोपेड 3, मोटर कैब 1726 (2.8 फीसदी), मोटर कार 3215 (5.3 फीसदी), तीन पहिया माल वाहक 2850 (4.7 फीसदी), तीन पहिया सवारी वाहन 293 (0.5 फीसदी), अनुकूलित वाहन एक और मोटराइज्ड साइकिल।
देेशभर के राज्यों में दिल्ली में सर्वाधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई बिक्री
- 2022 में दिल्ली में कुल 3,18,760 वाहनों की बिक्री हुई है। इनमें 9.3 फीसदी के साथ 29,848 इलेक्ट्रिक वाहन हैं। मार्च 2022 में यह आंकड़ा 12.5 फीसदी पर पहुंच गया था।
तीन महीने में लगेंगे 500 चार्जिंग प्वाइंट और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन
- दिल्ली में अभी करीब 2000 चार्जिंग प्वाइंट और बैटरी स्वैपिंग प्वाइंट हैं।
- सिंगल विंडो सुविधा के तहत अब तक 500 चार्जिंग प्वाइंट लगाए गए हैं।
- दिल्ली के हर कोने में अगले तीन महीने में 500 चार्जिंग प्वाइंट और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
तीन रुपये प्रति यूनिट पर ई-वाहन होंगे चार्ज देशभर में न्यूनतम दर : गहलोत
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुआई में दिल्ली ने बुधवार को दो नई उपलब्धियां हासिल की हैं। बस डिपो में ईवी चार्जिंग की सुविधा सहित दिल्ली में दोपहिया और तिपहिया इलेक्ट्रिक ऑटो मालिकों को स्लो चार्जर से महज 3 रुपये प्रति यूनिट से भी कम खर्च पर चार्जिंग की सुविधा मुहैया की जा रही है। यह दर देशभर में न्यूनतम है। दूसरे प्रदेशों में ईवी चार्जिंग की सुविधा औसतन 10 रुपये प्रति यूनिट की दर पर मिल रही है। दिल्ली सरकार का यह कदम दिल्ली के लोगों के लिए ईवी चार्जिंग को अधिक सुलभ और किफायती बनाएगा।