कहा कि इन्होंने सत्येंद्र जैन को दो महीने जेल में रख लिया। तीन महीने, चार महीने रख लें फिर निकल आएंगे, काम फिर शुरू हो जाएगा। मनीष सिसोदिया को भी जेल भेजेंगे। महीना, दो महीना, तीन महीना कब तक जेल में रखेंगे। झूठा केस है, कोर्ट में जाकर गिर जाएगा। देख लेना इनको डांट पड़ेगी, लेकिन काम नहीं रुकेगा।
केजरीवाल ने कहा कि 75 साल में इन पार्टियों ने मिलकर देश को बर्बाद कर दिया। 75 साल में कितने देश हमसे आगे निकल गए, क्यों? हम में कोई कमी है? सबसे टैलेंटेड लोग भारत के ही हैं, लेकिन इन्होंने लूटा है हमें। ये अपनी लूट जारी रखना चाहते हैं। दिल्ली से ये जो चिंगारी निकली है, पूरे देश में फैलेगी। देश खड़ा हो रहा है।
कहा कि सिसोदिया के खिलाफ केस झूठा है, हम जेल जाने से नहीं डरते। ये लोग सावरकर की औलादे हैं, जिसने अपनी जान बचाने के लिए अंग्रेजों से माफी मांगी थी। हम लोग भगत सिंह की औलादे हैं, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ते हुए फांसी का फंदा चूम लिया था।
उधर, जानकारी मिली है कि दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना द्वारा बुलाई गई साप्ताहिक बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल नहीं हुए हैं। इससे पहले एलजी 8 जुलाई को साप्ताहिक बैठक में शामिल नहीं हुए थे।