25 दिसम्बर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस व सुशासन दिवस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कोंडली मंडल के अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता के नेतृत्व में कोंडली वार्ड के पांच प्वाइंट पर सफाई अभियान चलाया गया। नीचे पढ़िए किन पांच स्थानों पर चला ये अभियान-
पहला स्थान.. मंडल की अति वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रीमती फूलकली शुक्ला व युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक वशिष्ठ आवास के पास
दूसरा स्थान ..मंडल कोषाध्यक्ष रितेश मिश्रा व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष यशपाल के आवास के निकट वाला पार्क
तीसरा स्थान.. महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना सोलंकी के SFS फलेट भारत गैस गोदाम के सामने
चौथा स्थान.. पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री नन्द किशोर जैन के आवास के सामने वाले पार्क की सफाई
पांचवां स्थान.. मंडल उपाध्यक्ष बलबीर सिंह के आवास पर तथा मंडल उपाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की व्यवस्था की तदोपरान्त कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस सफाई अभियान में मंडल के सभी पदाधिकारियों ने विशेषकर वरिष्ठ कार्यकर्ता फूलकली शुक्ला, मंडल के दोनों महामंत्री राकेश उपाध्याय, संजीव भदौरिया, मंडल उपाध्यक्ष बलबीर सिंह, रितेश मिश्रा(मंडल कोषाध्यक्ष) युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री दीपक वशिष्ठ, पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री नन्द किशोर जैन , SC मोर्चा अध्यक्ष श्री विजय जी तथा मंडल की जुझारू महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती ज्योत्सना सोलंकी ने अपनी टीम सहित,अंजली झा, चमन दूबे जी, जय प्रकाश तिवारी जी, यसपाल जी, अमरीश गौतम जी, हरिश पाठक,प्रकाश जी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में पूर्व उपमहापौर व कोंडली मंडल प्रभारी राजकुमार ढिल्लो उपस्थित रहे।