फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों को केजरीवाल सरकार ने दिया झटका, 20% तक बढ़ाए पानी के दाम

Tue, 26 Dec 2017 03:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवालों को बड़ा झटका देते हुए पानी की दरों में 20 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है। बता दें कि मंगलवार को यह फैसला केजरीवाल की अगुवाई वाले दिल्ली जल बोर्ड ‌ने लिया।
विज्ञापन


हालांकि, जो लोग प्रत‌ि माह 20,000 लीटर तक पानी इस्तेमाल करते हैं यह फैसला उन पर लागू नहीं होगा। यानी उन्हें पानी मुफ्त ही मिलेगा। इस तरह सरकार ने 20 हजार ‌लीटर तक पानी इस्तेमाल करने वालों के ‌लिए तीसरे साल भी पानी फ्री रखा है।

अब जल बोर्ड के इस फैसले पर राजनीति भी शुरू हो गई है। जल बोर्ड के सदस्य और बीजेपी पार्षद जयप्रकाश ने बताया कि जब बोर्ड ने पानी की दरों में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया तो उस वक्त केजरीवाल भी बैठक में मौजूद थे और उनकी मंजूरी से ही यह दाम बढ़े हैं।
विज्ञापन
Delhi Jal Board hikes tariff by 20% (including water and sewer). There will be no change in tariff for up to 20 thousand litre per month — ANI (@ANI) December 26, 2017
NO change in water tariff in Delhi for households using upto 20,000 litres per month for third consecutive year.
Above 20,000 litres, a 20% combined hike on water & sewer charges approved in Delhi Jal Board meeting — Nagendar Sharma (@sharmanagendar) December 26, 2017
विज्ञापन



वहीं द‌िल्ली सरकार में मंत्री और जल बोर्ड के मेंबर रहे कप‌िल म‌िश्रा ने भी केजरीवाल पर कुछ इस तरह हमला बोला है- श्रीमान @ArvindKejriwal , मेट्रो के दाम घटाने के लिए आप 1500 करोड़ रुपये देने को तैयार थे।

उन्ही पैसों को अपने ही दिल्ली जल बोर्ड को देकर पानी के दाम बढ़ने से रोक लीजिये।

याद रखिये, मैंने तीन साल तक पानी के दाम नहीं बढ़ने दिए थे और आपने तीन महीने में बढ़ा दिए। — Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) December 26, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें