फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पिस्टल लहराते वीडियो डालने वाला 11वीं का छात्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-जनकपुरी इलाके का मामला, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वीडियो डालने का है शौकीन
विज्ञापन

बदमाश के संपर्क में आकर उससे खरीदा पिस्टल, पिस्टल मुहैया करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम जिला स्पेशल स्टाफ ने पिस्टल लहराते हुए वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डालने वाले ग्यारहवीं कक्षा के छात्र मोहन नगर निवासी जैनेश उर्फ विशु के को गिरफ्तार किया है।। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया है। पुलिस आरोपी को पिस्टल मुहैया करवाने वाले बदमाश की तलाश कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया, सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जांच की गई। जिसमें एक युवक का पिस्टल लहराते हुए वीडियो दिखा।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मोहन गार्डन निवासी ऋतिक से पिस्टल खरीदी थी। ऋतिक का आपराधिक चरित्र है। जांच में पता चला कि आरोपी जैनेश के पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं जबकि उसकी मां मायापुरी स्थित एक निजी फर्म में बिलिंग मैनेजर के रूप में काम करती है। कुछ साल पहले आरोपी ऋतिक के संपर्क में आया। आरोपी के मुताबिक उसने अपना दबदबा दिखाने और दूसरों को डराने-धमकाने के लिए बंदूक रखने के लिए उकसाया। उसकी बातों में आकर उसने पिस्टल खरीदी। फिर उसे लहराते हुए वीडियो बनाने लगा। पुलिस आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें