कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं-अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी या कथित रूप से गायब किए जाने पर सरकार और प्रशासन से कड़ा जवाब मांगा है।
कॉकरोच जनता पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पार्टी के तीन प्रमुख नेताओं-अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी या कथित रूप से गायब किए जाने पर सरकार और प्रशासन से कड़ा जवाब मांगा है। पार्टी ने घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई आधिकारिक जानकारी या जवाबदेही न मिलने पर गहरी चिंता जताई है।
It’s been 12 hours. No information. No accountability. We demand: •Immediate release of @abhijeet_dipke , @SauravDassss & @AshutoshRanka. •Immediate disclosure of their whereabouts. •Immediate access to their lawyers. You cannot make people disappear and call it democracy.
— Cockroach Janta Party - CJP (@Cockroachisback) October 10, 2026
विज्ञापन
सीजेपी ने कहा कि तीनों नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को बिना किसी देरी के तुरंत रिहा किया जाए। नेताओं को कहां रखा गया है, उनके वर्तमान ठिकाने का तुरंत सार्वजनिक रूप से खुलासा किया जाए। साथ ही कहा कि उनके कानूनी अधिकारों की रक्षा के लिए वकीलों को तुरंत उनसे मिलने की अनुमति दी जाए।
लोकतंत्र पर उठाए सवाल
पार्टी ने अपने आधिकारिक पोस्ट में कहा है कि 12 घंटे हो गए हैं। कोई जानकारी नहीं। कोई जवाबदेही नहीं। आगे सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पार्टी ने लिखा, आप लोगों को गायब नहीं कर सकते और इसे लोकतंत्र नहीं कह सकते।