फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों में एक को होने वाली बीमारी से जूझ रहा था बच्चा, चार घंटे तक चला ऑपरेशन, मिला नया जीवन

Mon, 11 Jan 2021 11:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उज्बेकिस्तान के एक बच्चे की छाती में बने फुटबॉल के आकार जितने ट्यूमर की सफल सर्जरी कर डॉक्टरों ने उसे नया जीवन दिया है। बच्चा कैंसर के एक दुर्लभ प्रकार, नयूरोब्लास्टोमा, से पीड़ित था। उसका परिवार उज्बेकिस्तान से इलाज के लिए दिल्ली पहुंचा था। जहां आकाश अस्पताल के डॉक्टरों ने ब्च्चे की छाती में ट्यूमर की सर्जरी की है।
विज्ञापन


द्वारका के आकाश अस्पताल के सर्जिकल कार्डियोलोजी विभाग के निदेशक डॉ अरुण गिरी ने बताया कि कुछ दिन पहले ही मरीज गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसको कई प्रकार की समस्याएं थीं। बच्चे के ह्रदय के पास ट्यूमर बन गया था। जिसका आकार एक फुटबॉल जितना था। नाजुक स्थान पर ट्यूमर होने के कारण सर्जरी के दौरान हैमरेज और मौत होने का खतरा ज्यादा था। इससे बच्चे में खून की कमी होने और न्यूरोलोजिकल समस्याएं होने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ रहा था। एक बहुत की नाजुक सर्जरी थी।

सर्जरी करने के लिए कई विभागों के डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई। करीब चार घंटे चले ऑपरेशन के बाद बच्चे की छाती से ट्यूमर निकाल दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चा एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर से पीड़ित था। यह बीमारी लाखों में किसी एक को होती है। डॉक्टरों अरुण ने कहा कि बच्चा अब स्वस्थ जीवन जी सकता है, उसमे स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याएं बहुत कम हो गयी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें