फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की महिला सिपाही हुई घरेलू हिंसा की शिकार, पति के खिलाफ मारपीट की दर्ज कराई शिकायत

Mon, 11 Jan 2021 10:43 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जाफरपुर कलां इलाके में दिल्ली पुलिस की एक महिला सिपाही घरेलू हिंसा की शिकार हो गयी। महिला सिपाही ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करवाया है। शनिवार को महिला सिपाही को पीसीआर कर्मियों ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया था। रविवार को पीड़िता के बयान पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


ईसापुर गांव में रहने वाली सुनीता दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही कार्यरत है। उसकी शादी संचित से हुई है और उसके दो बच्चे हैं। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका पति संचित चार साल पहले सेना से सेवानिवृत हुआ है। उसके बाद से वह लगातार उसे तंग करता है। पूरी वेतन उसे देने के लिए कहता है। इसका विरोध करने पर वह लगातार उसकी पिटाई करता है। पिछले साल सितंबर माह में पति ने उसकी पिटाई कर दी थी। जिसकी उसने पुलिस में शिकायत की थी। लेकिन घरेलू मामला होने की वजह से उसने समझौता कर लिया।

महिला सिपाही का आरोप है कि वह लगातार उससे पैसे की मांग करता रहता है। पैसे नहीं देने पर बदनाम करने की धमकी देता है। शनिवार शाम वह बात करने के बहाने उसे कमरे में ले गया। कमरे को बंद करने के बाद पति ने उसकी बेल्ट से पिटाई कर दी। बेल्ट छीन लेने पर उसने सुआ से हमला कर दिया। जिससे पैर में जख्म हो गया। उसके बाद उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया। बचाव करने में उसका हाथ जख्मी हो गया। आरोपी इतने पर नहीं रूका और डंडे से उसकी पिटाई करने लगा। शोर शराबा होने पर महिला के ननद का बेटा आकर दरवाजा खटखटाया। किसी को कुछ बताने पर जलाकर मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़िता किसी तरह से कमरे से बाहर आकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर कर्मियों ने उसे रावतुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला सिपाही ने उस रात दर्द की वजह से बयान नहीं दिया। अगले दिन वह थाने में आकर अपने पति के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें