फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 16 से 20 नवंबर तक मनाया जा रहा है बाल अधिकार सप्ताह, नीले रंग से जगमगाएंगी देश की प्रमुख इमारतें

Thu, 17 Nov 2022 09:52 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

यूनिसेफ के मुताबिक 18 नवंबर को यूनिसेफ के क्षेत्रीय अंबेसडर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना फुटबॉल मैच में उपस्थित रहेंगे। फुटबॉल मैच में नौ राज्यों के बच्चे हिस्सा लेंगे। वहीं, दो बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज समानता और बच्चों के लिए अवसर विषय के महत्व को लेकर तैयार अपने गीत की प्रस्तुति देंगे। 
विज्ञापन
नीले रंग की रोशनी से जगमगाएंगी देश की प्रमुख इमारतें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में 16 से 20 नवंबर तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत यूनिसेफ इंडिया बाल अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग गतिविधियां कर रहा है। इस कड़ी में आगामी 19-20 नवंबर को देश की प्रमुख इमारतें बाल अधिकारों के संदेश को लेकर नीले रंग की रोशनी से जगमगाएंगी।

विज्ञापन

यूनिसेफ के मुताबिक 18 नवंबर को यूनिसेफ के क्षेत्रीय अंबेसडर सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना फुटबॉल मैच में उपस्थित रहेंगे। फुटबॉल मैच में नौ राज्यों के बच्चे हिस्सा लेंगे। वहीं, दो बार के ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज समानता और बच्चों के लिए अवसर विषय के महत्व को लेकर तैयार अपने गीत की प्रस्तुति देंगे। 

भारत में यूनिसेफ की प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने कहा कि विश्व बाल दिवस बच्चों के लिए यूनिसेफ का वैश्विक कार्य दिवस है, जो कि बच्चों द्वारा और बच्चों के साथ है। उन्होंने कहा कि खेल भागीदारी को बढ़ावा देता है। साथ ही लैंगिक रूढि़यों और सामाजिक बाधाओं को तोड़ता है। 

यह समावेश और समानता के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है। समावेशी खेल सामाजिक मानदंडों को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और लड़कियों को उनके सपनों और आकांक्षाओं के अहसास के रास्ते खोजने में मदद करते हैं। 

बाल अधिकारों को लेकर आगामी 19 और 20 नवंबर को देश के प्रमुख इमारतें एकजुटता का संदेश देते हुए नीली रंग की रोशनी से जगमगाएंगी। इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, विधान सभा भवन और एतिहासिक इमारतों को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें