फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने ऑनलाइन शॉपिंग करने के बहाने दो भाईयों से हजारों रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग करने के बहाने दो भाइयों से हजारों रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को सेना का जवान बताकर शेविंग ट्रीमर खरीदने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

खेड़ाखुर्द गांव निवासी कपिल और साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन मीशो शॉपिंग एप चलाती है। कुछ दिन पहले उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को सेना का जवान बताया। उसने शेविंग ट्रीमर खरीदने और ऑनलाइन पेमेेंट करने की बात कही। बहन ने साहिल का नंबर उसे दे दिया। कुछ देर बाद साहिल के पास सेना के जवान का फोन आया। उसने फोन पे चलाने की बात पूछी। बाद में अपने कर्नल से बात भी करवाई।
कर्नल बनकर बात कर रहे व्यक्ति ने साहिल से कहा कि वह अल्ट्रा मशीन से पैसे भेजेंगे। यह मशीन चेक जनरेट करेगी। उसके बाद साहिल के व्हाट्सएप पर चेक टू साहिल के नाम से एक क्यूआर कोड भेजा। उसने साहिल को फोनपे पर क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद उसमें पिन डालने के लिए कहा। साहिल के ओके करते ही उसके खाते से दस हजार रुपये कट गए। साहिल के पैसे कटने की बात कहने पर उसने जल्द पैसे वापस आने की बात कही।
विज्ञापन

फिर उन लोगों ने नौ हजार रुपये वापसी का एक चेक टू साहिल को भेजा। जिसको ओके करते ही फिर से उसके खाते से 9 हजार रुपये निकल गए। इसी तरह से आरोपियों ने साहिल से उसके खाते में पैसे वापस आने की बात कहकर 76 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस मामले की छानबीन करने के बाद ठगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें