आरोपी दोस्ती कर गिफ्ट भेजने के नाम पर पूरे देश में ठगी कर रहे थे। दक्षिण जिला पुलिस ने आरोपी नाइजीरियाई युवक आका अरमेल(41) और पूर्वोंत्तर निवासी महिला ताह (39) को गिरफ्तार किया है।
मेट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती कर 100 से ज्यादा युवती और महिलाओं से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी दोस्ती कर गिफ्ट भेजने के नाम पर पूरे देश में ठगी कर रहे थे।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस ने आरोपी नाइजीरियाई युवक आका अरमेल(41) और पूर्वोंत्तर निवासी महिला ताह (39) को गिरफ्तार किया है। दोनों करीब पांच वर्षों से वारदात कर रहे थे। शुरुआती जांच में 24 से ज्यादा पीड़ित महिलाओं का डाटा मिल चुका है। पुलिस ने दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया।
नाइजीरियाई युवक को पुलिस रिमांड पर लिया है, जबकि युवती को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मालवीय नगर निवासी पीड़िता (35) तलाकशुदा है। पीड़िता ने साइबर पुलिस स्टेशन में करीब 8 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
साइबर थाना प्रभारी अरुण वर्मा की देखरेख में एसआई अनिल राठौर व एसआई विकास सांगवान की टीम ने जांच शुरू की। कई दिन की जांच के मंगलवार को वसंतकुंज से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सहमति संबंधों में रहते थे।
पुलिस के मुताबिक आका अरमेल का वीजा वर्ष 2018 में खत्म हो गया था। दोनों ही आरोपी वर्ष 2017 से युवती व महिलाओं के साथ ठगी कर रहे हैं। फिलाहल इसकी जांच की जा रही है कि आरोपी खुद ठगी कर रहे थे या इनके गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं।