फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर महिला से धोखाधड़ी, ऑनलाइन रकम लेने के बाद भी नहीं भेजीं 'सांसें'

Mon, 10 May 2021 07:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी की पहचान भरतपुर राजस्थान निवासी पवन कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिमकार्ड, कैश निकालते हुए सीसीटीवी फुटेज बरामद की है। 
 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन सिलिंडर का प्रचार कर ऑन लाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने भरतपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भरतपुर राजस्थान निवासी पवन कुमार (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिमकार्ड, कैश निकालते हुए सीसीटीवी फुटेज बरामद की है। 
विज्ञापन


पुलिस ने पवन के दूसरे साथी सलमान की तलाश है। पुलिस ने आरोपी का केनरा बैंक स्थित खाता भी फ्रीज करवा दिया है। उसमें 7800 रुपये मिले हैं। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने बताया कि आयशा फलक नामक महिला ने बाराखंभा रोड थाने में ठगी की शिकायत दी थी। 

पीड़िता ने बताया कि पिछले दिनों उसने व्हाट्एएप पर फरीदाबाद की एक ऑक्सीजन एजेंसी की डिटेल देखी थी। जैन एजेंसी ने दावा किया हुआ था कि वह 25 हजार रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवा देंगे। पीड़िता ने आरोपी के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने केनरा बैंक का एक खाता देकर उसमें पांच हजार रुपये एडवांस डालने के लिए कहा। 
विज्ञापन


आयशा ने ऐसा ही किया, लेकिन न तो आरोपी ने सिलिंडर भेजा और न ही उसने रुपये वापस किए। पीड़िता की शिकायत पर तीन मई को पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक खाते के आधार पर उसकी स्टेटमेंट और केवाईसी निकाला। 
विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने सिमकार्ड ओडिशा के पते पर फर्जी आईडी के आधार पर किसी संजीत कुमार जेना के नाम से लिया हुआ था। पुलिस ने मोबाइल सैट के आधार पर आरोपी की पड़ताल की तो पता चला कि उसकी लोकेशन भरतपुर राजस्थान की है। पवन नामक आरोपी युवक धोखाधड़ी कर रहा है।

एक टीम को भरतपुर भेज दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पवन ने बताया कि उसने सलमान की मदद से फर्जी आईडी पर बैंक खाता और सिमकार्ड लिया था। सलमान उसके पास के गांव का रहने वाला है। पुलिस की रेड का पता चलते ही सलमान फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें