फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन स्नेचिंग कर दवा की बोतल में छिपाते थे, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन स्नेचिंग कर दवा की बोतल में छिपाते थे, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नई दिल्ली। सुबह की सैर पर जाने वाली महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी पुलिस को चमका देने के लिए वारदात के बाद सोने की चेन दवा की बोतल में छिपाते थे और झिंझाना, शामली ले जाकर आधे दामों में बेचे देते थे। पुलिस ने आरोपियों से करीब 50 चेन खरीद चुकी एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। गिरोह के पकड़े जाने से 7 मामलों के खुलासे का दावा किया गया है। आरोपियों से चोरी की 3 बाइक, फर्जी आरसी और नंबर प्लेट बरामद की गई है। यह गिरोह दिल्ली के अलावा हरियाणा, पंजाब और यूपी में भी वारदात करता था।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिण जिला अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, मच्छी मार्केट रोड साकेत में चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को पकड़ा था। आरोपियों से दो तमंचे, कारतूस और एक बटनदार चाकू मिला था। जांच में बाइक नरेला इलाके से चोरी किए जाने की बात पता चली। इनकी पहचान झिंझाना शामली निवासी संजय उर्फ त्रिदेव, सन्नी और मानव के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दो साल से चेन स्नेचिंग कर रहे हैं। लूटी और झपटी गई सोने की चेन झिंझाना में आधे दाम में रानो नाम की महिला और पूरन को बेचते थे। संजय की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद कीं और रानो को गिरफ्तार किया। रानो ने बताया कि वह संजय से करीब 50 सोने की चेन खरीद चुकी है। चेन खरीदने के बाद वह उन्हें शामली शहर में ज्वेलर के पास बेच देती थी। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी पहले बाइक चोरी करते, फिर उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सुबह सैर के लिए निकली महिलाओं से चेन स्नेचिंग करते थे। वारदात के समय कभी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते थे। पुलिस के अनुसार संजय 18 वारदात में शामिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें