फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe : केंद्र ने दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाकर 590 मीट्रिक टन किया

Sun, 02 May 2021 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : pti
विज्ञापन

दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के बीच केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी का दैनिक ऑक्सीजन कोटा 490 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 590 मीट्रिक टन कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली को ओडिशा के कलिंग नगर से अतिरिक्त 75 मीट्रिक टन और ओडिशा के झारसुगुडा की जेएसडब्ल्यू बीपीएसएल से 25 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। 

विज्ञापन


मंत्रालय के अनुसार नए आवंटन के साथ ही अब दिल्ली को प्रतिदिन 590 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलेगी। हालांकि, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली सरकार केंद्र से 976 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की मांग कर रही है। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली को प्रतिदिन 976 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता है। 

इस बीच, दिल्ली सरकार ने सभी जिलाधिकारियों से मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति करने वाली इकाइयों की 24 घंटे निगरानी करने के निर्देश दिए हैं ताकि जरूरतमंद मरीजों और अस्पतालों को इस जीवनरक्षक गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें