फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 750 सरकारी स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी, सिसोदिया बोले- मिसाल कायम कर रहे हैं बच्चे

Wed, 04 Aug 2021 01:05 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल यह दसवीं में सरकारी स्कूलों का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। 2018 से अब तक के सरकारी स्कूलों के रिजल्ट को देखें तो रिजल्ट में 28.62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2018 में पास प्रतिशत 68.9 फीसदी था जो कि इस साल 97.52 फीसदी पहुंच गया है। 
विज्ञापन
cbse 10th result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों ने दसवीं के नतीजों मे अपना परचम लहराया है। दिल्ली के 1008 स्कूलों में से 750 स्कूलों का रिजल्ट सौ फीसदी रहा है। यह बीते साल के मुकाबले में करीब 600 ज्यादा है। इस साल के नतीजों में सरकारी स्कूलों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल दिल्ली के सरकारी स्कूलों में दसवीं का पास प्रतिशत 97.52 फीसदी रहा है, जो कि बीते साल के मुकाबले में 14.91 फीसदी अधिक है। बीते साल पास प्रतिशत 82.61 फीसदी रहा था। सरकारी स्कूलों के 186 विद्यार्थी ऐसे रहे हैं जिनके 95 फीसदी और उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। 

विज्ञापन


यह दसवीं में सरकारी स्कूलों का सबसे बेहतर प्रदर्शन है। 2018 से अब तक के सरकारी स्कूलों के रिजल्ट को देखें तो रिजल्ट में 28.62 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2018 में पास प्रतिशत 68.9 फीसदी था जो कि इस साल 97.52 फीसदी पहुंच गया है। दिल्ली सरकार से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस साल 1008 सरकारी स्कूलों से 2, 30, 692 पंजीकृत थे, जिसमें से 2, 24, 973 पास हुए हैं। कुल पंजीकृत में से 5,419 की कंपार्टमेंट आई है। जबकि 300 विद्यार्थियों को पास घोषित नहीं किया गया है।  

आंकड़ों में दिल्ली सरकार का रिजल्ट
सौ फीसदी रिजल्ट वाले स्कूलों की संख्या
2021     750
2020     147
2019      60
2018     48 

दिल्ली के सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत व क्वालिटी इंडेक्स
2021  97.52       278.3
2020  82.61       265.3
2019  71.58       259.6
2018  68.9          246.7

मिसाल कायम कर रहे हैं सरकारी स्कूलों के बच्चे- मनीष सिसोदिया
मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि दसवीं कक्षा के नतीजों में दिल्ली सरकार के स्कूलों का 97.52 रिजल्ट आया है। सरकारी स्कूलों के 186 बच्चे 95 फीसदी से ज्यादा लाए हैं। यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के गर्वनेंस मॉडल का ही नतीजा है कि दिल्ली के सरकारी स्कूल पूरे देश में मिसाल कायम कर रहे हैं। -मनीष सिसोदिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें