पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली, तुरंत इंवेस्टिगेशन ऑफिस घटना स्थल पर पहुंचे। यहां पुल पर DL 9S BP 6693 नंबर की मोटरसाइकिल मिली। यह बाइक राजू कुमार पिता भागनारायण के नाम पर रजिस्टर्ड है। जो द्वारका के भारत नगर ककरोला का रहने वाला है। पुलिस को कॉल करने वाले आरिफ ने बताया कि वह नदी में मछली पकड़ रहा था। तभी एक शख्स ने डीएनडी फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
यमुना नदी से एक अज्ञात शख्स की बॉडी को रिकवर किया गया है और डेड बॉडी के पास से कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। द्वारका सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन के बीट स्टाफ हेड कंस्टेबल राकेश मीना ने बताया कि जिस नाम पर गाड़ी रजिस्टर्ड है, उसका पता अभी तक नहीं लगा है। फिलहाल, पुलिस ने 174 सीआरपीसी की धारा के तहत जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि दोपहर पौने दो बजे यमुना नदी में एक शख्स के कूदने की सूचना मिली थी। जहां फ्लाईओवर पर एक बाइक खड़ी मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि जिस पते पर बाइक नंबर दर्ज है वहां भी छानबीन करने पहुंचे, लेकिन किसी ने पहचानने से मना कर दिया है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।