फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: घंटों शव को रौंदते रहे वाहन, चीथड़े बटोरने को किया डायवर्जन; पुलिस ने सड़क से खुरचे लाश के अवशेष

Wed, 14 Jun 2023 06:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)

सार

हाईवे किनारे-किनारे डिवाइडर के सहारे चल रहे व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद एक के बाद एक वाहन उसे रौंदते रहे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईवे-09 पर मंगलवार रात हुई एक सड़क दुर्घटना में शव के साथ मानवीय संवेदना के भी चिथड़े उड़ गए। हाईवे किनारे-किनारे डिवाइडर के सहारे चल रहे व्यक्ति को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो कर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद एक के बाद एक वाहन उसे रौंदते रहे। जब तक पुलिस को घटना के बारे में पता चला और पुलिस वहां पहुंची शव चीथड़ों में बदल चुका था। एंबुलेंस कर्मियों और पुलिस को शव के अवशेष सड़क से खुरचकर उठाने पड़े। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Trending Videos

गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के पास मंगलवार रात 12 बजे यह हादसा हुआ था। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी बीच हापुड़ की ओर से आए तेज रफ्तार वाहन उसके ऊंपर से गुजरते रहे। जिसके कारण उसके अवशेष काफी दूर तक बिखर गए।

पुलिस द्वारा लगाए अवरोध भी वाहनों ने तोड़े
हाईवे पर वाहनों की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटना की सूचना कुछ लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद गढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिन्होंने एंबुलेंस के साथ ही हाईवे कर्मियों को भी मौके पर बुला लिया। पुलिस ने वाहनों का आवागमन रोकने के मकसद से अवरोधक लगाए गए। लेकिन अंधेरा होने के कारण दो तेज रफ्तार वाहनों ने अवरोधक को भी तोड़ दिया और शव के करीब तक पहुंच गए। इसे देखते हुए पुलिस ने आनन-फानन में ब्रजघाट की ओर जाने वाली नेशनल हाईवे की साइड में वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोककर दूसरी लेन से किया गया। इसके बाद ही एंबुलेंस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए शव के अवशेषों को एकत्रित करते हुए सील कर लिया।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त मुश्किल
शव की हालत से शव की शिनाख्त मुश्किल होगी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह का कहना है शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव की हालत काफी खराब है, ऐसे में शव की शिनाख्त मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें