फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करावल नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला ; प्रेमिका के पिता ने की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। करावल नगर में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने उसकी प्रेमिका के पिता सत्यवीर सिंह (46) को गिरफ्तार किया है। पिता ने युवक को बेटी के साथ देख लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा, खून से सनी कैंची, बेल्ट और रस्सी बरामद की है। पुलिस हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले आरोपी अनुज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय सेन ने बताया कि बृहस्पतिवार को करावल नगर के वर्ल्ड जिम के पास एक युवक के शव मिलने की जानकारी मिली थी। युवक के शरीर पर काफी चोट के निशान थे। साथ ही कई जख्म भी थे। मृतक की पहचान बागपत निवासी दीपक के रूप में हुई थी। दीपक दो जुलाई को करावल नगर एक्सटेंशन में रहने वाले मामा के घर आया था। दीपक का इलाके में रहने वाली एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को दीपक लड़की के घर उससे मिलने गया था। इसी दौरान लड़की के पिता सत्यवीर ने उसे बेटी के साथ देख लिया। यह देखकर आरोपी गुस्से में आ गया और दीपक को बंधक बनाकर डंडे से पिटाई करने लगा। जब वह अचेत हो गया तो उसपर कैंची से वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगा दिया। पूछताछ में सत्यवीर ने बताया कि उसे अपनी बेटी के प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी पहले से थी और उसने दीपक को बेटी से दूर रहने की धमकी दी थी। लेकिन, दोनों ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें