फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिला कारतूस, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज

Tue, 31 Aug 2021 01:29 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अधिकारियों के मुताबिक यात्री की पहचान रामपुर यूपी निवासी शफीक अहमद के रूप में हुई है। वह लखनऊ जाने के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
IGI Delhi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के बैग से छह कारतूस मिले। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने उसको एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक यात्री की पहचान रामपुर यूपी निवासी शफीक अहमद के रूप में हुई है। वह लखनऊ जाने के लिए पहुंचा था। एक्सरे मशीन में तलाशी के दौरान बैग में कारतूस जैसी चीज दिखी। सीआईएसएफ के जवानों ने तलाशी ली तो छह कारतूस मिले। जवानों ने यात्री को एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में शफीक अहमद ने बताया कि उसके पास रिवाल्वर का लाइसेंस है। उसने पुलिस को लाइसेंस की फोटो कॉपी दिखाई। जिसकी जांच में पता चला कि लाइसेंस उत्तर प्रदेश में ही वैध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें