फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्राइल दूतावास के पास लावारिस हालत में मिली कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। इस्राइल दूतावास के पास 29 जनवरी को कम तीव्रता वाले बम धमाके करने वाले दहशतगर्दों का अभी सुराग हाथ भी नहीं लगा था कि मंगलवार को दूतावास के पास एक लावारिस कार मिलने से सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत बम विरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच गईं। हालांकि कार से कोई संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है। नई दिल्ली जिले की तुगलक रोड थाना पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस्राइल दूतावास के पास विद्युत भवन की तरफ सिल्वर रंग की वैगन आर कार दो दिन से लावारिस हालत में खड़ी हुई थी। इस्राइल दूतावास के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह करीब दस बजे इसकी जानकारी वहां मौजूद पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों को दी। पीसीआर वैन में तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही नई दिल्ली जिले समेत कई यूनिट के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते ने कई घंटे तक कार की तलाशी ली। एक अधिकारी ने बताया कि कार से कोई विस्फोटक आदि संदिग्ध सामान नहीं मिला है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एचपी-56 8504 है। नंबर से पता लगा है कि कार हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव व पोस्ट हालेर निवासी सुमना की है। मंगलवार देर रात तक उसका पता नहीं लगा था। खुफिया विभाग की टीम भी तुगलक रोड थाने पहुंच गई थी। पुलिस इस्राइल दूतावास के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है कि आखिर कार को यहां कौन खड़ा करके गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें