फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: सड़क हादसे में कार चालक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन

टक्कर लगने के बाद कई बार पलटी कार, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में सोमवार तड़के स्कोडा कार ने अल्टो को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अल्टो कई बार पलटी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को कार से बाहर निकाल कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने अल्टो कार चला रहे सुभाष को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्कोडा कार को जब्त कर चालक रोशन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के सवा छह बजे पुलिस को आजादपुर से वजीराबाद जाने वाली सड़क पर दो कारों के बीच टक्कर होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक अल्टो कार पलटी हुई है और उसमें सवार दो लोग घायल अवस्था में फंसे हुए हैं। पास ही एक स्कोडा कार भी क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी थी। पुलिस ने तुरंत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कार चला रहे सोनीपत निवासी सुभाष को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुनील का इलाज चल रहा है। जांच में पता चला कि सुभाष और सुुनील सोनीपत की ओर जा रहे थे। पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कोडा कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने स्कोडा कार चला रहे रूप नगर निवासी रोशन को गिरफ्तार कर लिया है। रोशन पेशे से इंजीनियर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें