फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : जरूरी कोविड दवाओं की अवैध बिक्री से खरीदार परेशान, सतर्क रहने की हिदायत

Mon, 26 Apr 2021 07:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 

सार

  • दवाओं का संकट जमाखोरी और कालाबाजारी के कारण बढ़ रहा है
  • कैमिस्ट एसोसिएशन ने अपने सदस्यों से सावधान रहने को कहा
विज्ञापन
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है। इसी के साथ दवाओं का संकट भी गहरा रहा है। यह संकट दवाओं की जमाखोरी और कालाबाजारी के कारण भी बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर की पांच कैमिस्ट एसोसिएशन ने अपने सदस्यों को नोटिस जारी कर सतर्क रहने को कहा है। 

विज्ञापन


खरीदारों को आगाह करने वाले इस नोटिस में यह भी कहा गया है कि जब खरीदार डॉक्टर का लिखा पर्चा और आधार कार्ड दिखाए तभी रेमडेसिविर जैसी दवा उपलब्ध कराई जाए ताकि कालाबाजारी पर अंकुश लगाया जा सके। 

द्वारका सेक्टर 6 में फार्मेसी की दुकान करने वाले सुरेश यादव कहते हैं कि जरूरी दवाओं की सप्लाई पर बहुत असर पड़ा है क्योंकि दवाओं के स्टॉक को अस्पतालों और कोविड केंद्रों के पास की दुकानों के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


साउथ वेस्ट केमिस्ट एसोसिएशन के सचिव कुलदीप सिंह चन्ना कहते हैं कि इस समय दवाओं की कमी पड़ रही है। लोग भयाक्रांत होकर भी दवाएं खरीद रहे हैं। हमने कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए अपने सदस्यों को चेताया है और कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें