फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कारोबारी के चालक ने ही बहनोई के साथ रची 75 लाख की लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार, 60.70 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

फरार एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही है दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शालीमार बाग में अनाज कारोबारी के कार चालक विक्की ने ही अपने बहनोई के साथ 75 लाख की लूटपाट की साजिश रची थी। उसने अपने घर को गिरवी रखकर काफी कर्ज लिया था। जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। पुलिस ने कारोबारी के चालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 60.70 लाख रुपये, हथियार और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रोहिणी सेक्टर 20 निवासी विक्की कुमार, टीकरी खुर्द निवासी रॉबिन, प्रेम नगर निवासी सुधांशु, मुकेश और ऋषि नगर निवासी अभिषेक के रूप में हुई है। रॉबिन विक्की का बहनोई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 13 जनवरी की रात 75 लाख रुपये लूटने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस को शिकायतकर्ता नितेश गोयल मिले। जिन्होंने बताया कि वह अनाज कारोबारी हैं। उनका हैदरपुर में कार्यालय है। उन्होंने अपने एक कर्मचारी को चालक विक्की के साथ जनकपुरी में रहने वाले अपने एक परिचित से 75 लाख रुपये लाने के लिए भेजा था। उनका कर्मचारी पैसे लेकर कार्यालय पहुंचा। चालक कार को पार्क करने लगा। जब वह बैग लेकर कार्यालय की तरफ जा रहा था इसी दौरान पीछे से दो बदमाश आए और गोली मारने की धमकी देकर बैग लूटकर फरार हो गए। शालीमार बाग थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी जांच की मदद से वारदात में शामिल चार बदमाशों को किरारी सुलेमान नगर से दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कारोबारी के कार चालक विक्की ने अपने बहनोई रॉबिन के साथ मिलकर लूटपाट की साजिश रची थी। पुलिस ने विक्की को भी गिरफ्तार कर लिया। विक्की ने बताया कि अपने घर को गिरवी रखकर उसने काफी कर्ज ले रखा है। उसे पैसे की जरूरत थी, इसलिए उसने अपने बहनोई रॉबिन के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि रॉबिन एक होटल में शेफ था। वहीं उसका दोस्त सुधांशु हाउसकीपिंग का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे रची साजिश
विक्की ने बताया कि उसने रुपयों के लेन-देन की जानकारी अपने बहनोई रॉबिन दी। रॉबिन ने इस बात की जानकारी अपने दोस्त सुधांशु को दी। सुधांशु ने इसकी जानकारी अपने पिता मुकेश और अपने दो दोस्तों अभिषेक और रोहित को दी। सुधांशु के पिता मुकेश पर पहले से लूटपाट के चार मामले दर्ज हैं। मुकेश ने वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाशों के लिए वाहन और हथियार का इंतजाम किया। जिसके जरिए बदमाशों ने साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया वारदात में शामिल एक आरोपी रोहित अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें