फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulli Bai App: महिला पत्रकार ने अज्ञात लोगों पर लगाया तस्वीर के दुरुपयोग का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Sun, 02 Jan 2022 04:00 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली

सार

बुल्ली बाई एप पर कई चर्चित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं है, जिन पर अभद्र टिप्पणी की जा रही हैं। उनकी तस्वीरों का सौदा हो रहा है। इन महिलाओं में एक महिला पत्रकार भी शामिल है जिसकी तस्वीरों को आपत्तिजनक कंटेंट के साथ शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुल्ली बाई एप पर अनुमति के बिना मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड करने और उसके बाद उनका सौदा किए जाने के आरोपों के बीच इस एप को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इनमें एक महिला पत्रकार की तस्वीर भी अपलोड की गई है।

विज्ञापन


महिला पत्रकार की शिकायत पर दक्षिण-पूर्वी जिला के साइबर पुलिस स्टेशन ने भारतीय दंड संहिता की धारा 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

कई चर्चित महिलाओं की तस्वीरें अपलोड

आरोप है कि इस एप पर कई चर्चित मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की गईं है, जिन पर अभद्र टिप्पणी की जा रही हैं। उनकी तस्वीरों का सौदा हो रहा है। इन महिलाओं में एक महिला पत्रकार भी शामिल है जिसकी तस्वीरों को आपत्तिजनक कंटेंट के साथ शेयर किया जा रहा है।

गिटहब का हो रहा गलत इस्तेमाल

'बुल्ली बाई' एप को गिटहब पर बनाया गया है। यह एक होस्टिंग प्लेटफॉर्म है जहां पर ओपनसोर्स कोड का भंडार रहता है। लेकिन अब गिटहब और इस पर बनाए जा रहे ऐसे एप्स को लेकर लोगों में जबरदस्त आक्रोश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें