फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को सांड ने सींग से उठाकर जमीन पर पटका, अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

Sun, 03 Apr 2022 02:09 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के एक जवान पर सांड ने उस वक्त हमला कर दिया जब वे ड्यूटी पर तैनात थे। सांड ने उन्हें सींग पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। 
विज्ञापन
सांड ने पुलिस को सींग पर उठाकर पटका। - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के एक जवान पर सांड ने पीछे से हमला कर दिया। हमला के बाद पुलिसकर्मी बेहोश हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस कांस्टेबल की पहचान ज्ञान सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन




यह मामला 31 मार्च का है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शेरपुर चौक के दयालपुर क्षेत्र की घटना है। यहां जवान सड़क पर ड्यूटी कर रहे थे। तभी पीछे से आए सांड ने अचानक हमला कर दिया। सांड ने पुलिसकर्मी को सींग पर उठाकर पटक दिया। जिससे वे बेहोश हो गए। साथी पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें