फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: ग्रेटर नोएडा में जीजा ने नाबालिग साली का अपहरण कर कई दिनों तक किया दुष्कर्म, पत्नी ने पति को भिजवाया जेल

Sat, 21 Aug 2021 12:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

एसएचओ अनीता चौहान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले रविदास ने कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवती से शादी की थी। उसके बाद उसने अपनी पत्नी की 15 वर्षीय बहन का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में बेहद सनसीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। जीजा ने 15 साल की नाबालिग साली का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पत्नी ने पति के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


एसएचओ अनीता चौहान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले रविदास ने कुछ समय पहले एक मुस्लिम युवती से शादी की थी। उसके बाद उसने अपनी पत्नी की 15 वर्षीय बहन का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी नाबालिग को एक कमरे में ले गया और फिर वहां पर डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप ये भी है कि नाबालिग साली के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। 

बहन के अचानक गायब होने पर महिला को अंदेशा होने लगा और सीधा शक पति पर गया, क्योंकि पति भी उसी दिन से गायब है। महिला ने बिसरख थाने में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने उसके कब्जे से 15 साल की किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें