फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agneepath Scheme: अग्निपथ योजना के खिलाफ हुए किसान, टिकैत बोले- सात अगस्त से शुरू करेंगे आंदोलन

Thu, 04 Aug 2022 09:47 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राकेश टिकैत ने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन सात अगस्त को शुरू होगा और करीब एक सप्ताह तक चलेगा। इसके अलावा उन्होंने किसानो की समस्याओं पर भी बातचीत की।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि किसान एक बार फिर बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। वो केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ 7 अगस्त से आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बागपत जिले के टिकरी इलाके में बुधवार को किसानों की एक सभा को संबोधित करते हुए टिकैत ने कहा कि इस मुद्दे पर केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ लड़ाई अभी शुरू नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ आंदोलन सात अगस्त को शुरू होगा और करीब एक सप्ताह तक चलेगा। इसके अलावा उन्होंने किसानो की समस्याओं पर भी बातचीत की। टिकैत ने कहा कि हाल में किसानों द्वारा किए गए बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद उन्हें डराने धमकाने के लिए उनके खिलाफ दर्ज पुराने मामलों को फिर से खोला जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बनी तो उनकी पार्टी के सदस्यों के खिलाफ दर्ज केस बंद कर दिए गए। इसलिए या तो उन्हें मामलों के लिए तैयार रहना चाहिए या हम आंदोलन के लिए तैयार हैं।

टिकैत ने कहा कि लखनऊ और दिल्ली में बैठने वाले सुन लें, आप राजनीतिक दलों को तोड़ सकते हैं आप किसान समूहों के नेताओं को अलग कर सकते हैं लेकिन किसानों को नहीं तोड़ सकते। किसान आपके खिलाफ आंदोलन करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें