फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: यमुना में झाग-गंदगी को लेकर भाजपा ने आप पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। यमुना में झाग और गंदगी को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप- प्रत्यारोप थम नहीं रहे। इसी क्रम में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि छठ पूजा के सफल आयोजन के बाद आप नेता राजनीतिक रूप से असंतुलित हो गए हैं। जब भी नालों के बहाव से यमुना में झाग बनता है, वे भाजपा सरकार पर निराधार आरोप लगाने लगते हैं।
सचदेवा ने कहा कि आप सरकार ने 10 वर्षों तक यमुना सफाई पर कोई ठोस काम नहीं किया। न नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए, न नजफगढ़ नाले और पूर्वी दिल्ली के बड़े नालों पर असरदार कदम उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि 2015 से 2023 के बीच यमुना सफाई के नाम पर 6500 करोड़ रुपये से अधिक की गड़बड़ी सामने आई है, जिसके लिए कई एनजीओ स्वयं आप सरकार को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आप सरकार यमुना घाटों पर छठ पूजा तक व्यवस्थित रूप से नहीं करा सकी, जबकि रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने कुछ ही महीनों में न केवल नदी की सफाई करवाई बल्कि छठ पूजा का सफल आयोजन भी कराया। उन्होंने कहा कि आज यमुना में दिख रही गंदगी और झाग आप सरकार की 10 वर्षों की विफलता का नतीजा है। सचदेवा ने दावा किया कि दिल्ली सरकार 37 एसटीपी पर काम शुरू कर चुकी है और नालों की सफाई भी तेजी से चल रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दिल्लीवासियों को स्वच्छ और पावन यमुना मिलने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें