फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: भाजपा नेता ने पार्क में फांसी लगाकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Tue, 30 Mar 2021 10:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
जीएस बावा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम दिल्ली के हरिनगर इलाके में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की शिनाख्त गुरविंदर सिंह बावा (58) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि घर में मामूली कहासुनी के बाद गुरविंदर घर से निकल गए थे। इसके कुछ देर बाद ही पास के झील वाले पार्क में ग्रिल से उनका शव लटका हुआ मिला। राहगीरों ने शव देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। हरि नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गुरविंदर सिंह परिवार के साथ के-23, फतेह नगर, हरि नगर में रहते थे। इनके परिवार में दो बेटे व अन्य सदस्य हैं। गुरविंदर 2016 से 2020 तक भाजपा पश्चिम जिला के उपाध्यक्ष थे। राजनीति के अलावा गुरविंदर पेश से वकील थे। इनका एक बेटा भी वकील है जो तीस हजारी कोर्ट में वकालत करता है जबकि दूसरे बेटे का अपना कारोबार है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6.00 बजे झील वाले पार्क में टहलने आए लोगों ने देखा कि ग्रिल से किसी बुजुर्ग का शव लटका था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर बाद गुरविंदर का बेटा ईश्वेंद्र सिंह उनको तलाश करता हुआ पार्क में पहुंच गया। उसने बताया कि उसके पिता घर से मामूली कहासुनी के बाद निकल गए थे। 

परिजनों ने उनको कॉल किया तो उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद परिवार उनकी तलाश कर रहा था। पुलिस ने गुरविंदर का शव कब्जे में लेकर डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें