फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bipin Rawat: दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनका निधन देश के लिए बड़ा नुकसान

Fri, 10 Dec 2021 06:03 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

केजरीवाल ने जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि जनरल रावत देश के सबसे बहादुर सैनिकों में से थे। उनका असमय निधन पूरे देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। हमने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वे हमारी यादों में हमेशा रहेंगे।
विज्ञापन
जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दिवंगत जनरल बिपिन रावत देश के सबसे बहादुर सैनिकों में से थे। उनके निधन से देश को बहुत नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने जनरल रावत को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि जनरल रावत देश के सबसे बहादुर सैनिकों में से थे। उनका असमय निधन पूरे देश के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। हमने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वे हमारी यादों में हमेशा रहेंगे।

तमिलनाडु के कुन्नूर में गुरुवार को हेलीकॉप्टर हादसे में पत्नी मधूलिका रावत व 11 अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ जान गंवाने वाले देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल रावत का शुक्रवार को दिल्ली के बरार स्क्वायर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हो गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश और विदेश के विभिन्न राजनेताओं, सैन्य प्रमुखों और भारत में विभिन्न देशों के उच्चायुक्तों ने दिवंगत सैन्य अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें