फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी फिल्म का हीरो मोहम्मद शाहिद चुराता था वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने भोजपुरी फिल्मों के हीरो मोहम्मद शाहिद उर्फ राज सिंह उर्फ लल्लन को उसके साथी सैयद जेन हुसैन के साथ गिरफ्तार किया है। शाहिद एक भोजपुरी फिल्म में काम कर चुका है और उसके यू-ट्यूब पर तीन-चार भोजपुरी गाने भी हैं। वाहन चोरी के अलावा वह गड्डी के बीच रखकर नकली नोट (बच्चों के मनोरंजन वाले) बाजारों में चला देता था। इसके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत के मनोरंजन नोट बरामद किए गए हैं। शाहिद के खिलाफ जालसाजी के पांच, आर्म्स एक्ट व झपटमारी का एक-एक और वाहन चोरी का एक मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार, जिले में वाहन चोरी की वारदात को देखते हुए एएटीएस प्रभारी कैलाश बिष्ट की देखरेख में एसआई परवेज कसाना, एएसआई रूप सिंह व वीजू की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एक सूचना के बाद सीसी मार्केट, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में 12 मार्च को घेराबंदी की। रात करीब साढ़े आठ बजे चोरी की स्कूटी पर सूर्या होटल साइड से आए जामिया नगर निवासी सैयद जेन हुसैन और पीछे बैठे बाटला हाउस, जामिया नगर निवासी मो. शाहिद (25) को गिरफ्तार कर लिया। स्कूटी जामिया नगर से चुराई गई थी। इनके कब्जे से नकली नोटों के 200 बंडल भी मिले।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी मो. शाहिद साहिल सन्नी फिल्म्स नाम से हरी नगर, आश्रम में स्टूडियो चला रहा है। यहां फिल्मों का संपादन व पोर्टफोलियो संचालन किया जाता है। शाहिद भोजपुरी फिल्म ‘इलाहाबाद टू इस्लामाबाद’ में बतौर हीरो काम कर चुका है। इसके अलावा भोजपुरी गानों में भी उसने काम किया है।
विज्ञापन

दोनों बदमाश मिलकर असली नोटों की गड्डी के बीच मनोरंजन वाले नोट लगा देते थे। इसके बाद इन्हें बाजार में चला देते थे। ये इन नोटों की गड्डी को अन्य ठगों को सप्लाई भी करते थे। नेहरू प्लेस, लाजपत नगर, एनएफसी मार्केट आदि मेें जाकर ये किसी न किसी बहाने असली नोटों की गड्डी के बीच लगाकर नकली नोट सप्लाई करते थे।
शाहिद ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसे भारी घाटा हुआ था। इसके बाद वह वाहन चोर सैयद जेन हुसैन के संपर्क में आया। वह उसके साथ मिलकर चोरी करने लगा। 28 सितंबर 2020 को जामिया नगर इलाके से चुराई स्कूटी का ये नकली नोट सप्लाई के लिए बाजार जाने में इस्तेमाल करते थे। नकली नोट का फर्जीवाड़ा भी उसे सैयद जेन हुसैन ने ही सिखाया। हुसैन टैक्सी भी चलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें