फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बैंक्वेट हॉल में कोरोना मरीजों के लिए लगाए बेड

विज्ञापन
Beds set up for Corona patients in two banquet halls
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सोमवार को पीरागढ़ी के दो बैंक्वेट हॉल को क्वारंटीन सेंटरों में तब्दील कर दिया। इनमें कोरोना के मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था भी कर दी गई है। इनको पास के अस्पताल से जोड़ा जाएगा। यहां इलाज की सुविधाएं अस्पताल ही उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार बेड की संख्या को बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। सरकार ने रविवार को घोषणा की थी कि करीब 80 बैंक्वेट हॉल में 11 हजार बेड की व्यवस्था की जाएगी। इसी कड़ी में सोमवार को पीरागढ़ी के दो बैंक्वेट हॉल को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील कर दिया।
इस लिस्ट में कई बड़े होटल और मैरिज हॉल शामिल हैं। उत्तर-पश्चिमी जिले में अब तक कुल 6 होटलों और मैरिज हॉल में इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इनके साथ फोर्टिस और मैक्स जैसे अस्पतालों को जोड़ा गया है। दक्षिणी जिले में तीन होटलों को क्वारंटीन सेंटर बनाया जाएगा। इनके साथ मनिपाल और वेंक्टेश्वर अस्पतालों को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह मध्य जिले में चार मैरिज हॉल में बेड के इंतजाम किए गए हैं। इनके साथ सर गंगाराम अस्पताल जुड़ेगा। पूर्वी दिल्ली जिले में भी प्रशासन ने चार होटलों से करार किया है। इनके साथ अपोलो अस्पताल को जोड़ा जाएगा। इसी तरह अन्य सभी जिलों में आने वाले होटलों व बैंक्वेट हॉल में बेड लगाए जाएंगे और सभी को पास के अस्पतालों से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें