फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के कोविड अस्पतालों के लिए तीन विशेषज्ञ समिति तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली के हालातों में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने विशेषज्ञों को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए तीन विशेषज्ञ समितियों का गठन किया है, जिनमें चार-चार सदस्य हैं। प्रत्येक समिति में दो केंद्र, एक दिल्ली सरकार और एक नगर निगम का वरिष्ठ अधिकारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए सभी विशेषज्ञों को तत्काल जिम्मेदारियों में जुटने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार के विशेषज्ञ व्यवस्थाओं की एक पूरी रिपोर्ट बनाकर जल्द ही सरकार को सौंपने वाले हैं। इसके बाद दिल्ली सरकार के साथ मिलकर जरूरी दिशा-निर्देशों पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन में से एक समिति के सदस्य व स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में हालात बहुत तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। शुरुआत से अब तक लॉकडाउन के बाद भी संक्रमण, डबलिंग और ग्रोथ रेट में बहुत ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। पिछले तीन सप्ताह में संक्रमण की दर भी तेजी से बढ़ी है। चूंकि, हमारे सामने मुंबई भी एक बड़ा उदाहरण है और दिल्ली उसी राह पर है। दिल्ली को मुंबई बनने से रोकने के लिए इस वक्त सख्त एक्शन लेने जरूरी हैं। इन्हीं के चलते केंद्रीय गृहमंत्री भी लगातार बैठकें ले रहे हैं। रविवार की बैठक में अलग अलग समितियां बनाने के साथ अस्पतालों की व्यवस्था पर रिपोर्ट और समाधान मांगे गए हैं, जिन्हें लेकर काम शुरू हो चुका है। अगले एक से दो दिन में सभी अस्पतालों का दौरा शुरू होगा जिसके बाद रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी जाएगी।
समिति 1
एम्स से प्रोफेसर अनंत मोहन, स्वास्थ्य मंत्रालय के डॉ. आर वर्मा, दिल्ली सरकार के डॉ. एसके सरीन और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के डॉ. रमेश कुमार।
समिति 2
दिल्ली एम्स के डॉ. एंजेल रंजन सिंह, स्वास्थ्य मंत्रालय की डॉ. प्रोमिला सिंह, दिल्ली सरकार से डॉ. महेश वर्मा और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से डॉ. जीआर चौधरी।
विज्ञापन

समिति 3
दिल्ली एम्स से डॉ. गगनदीप सिंह, स्वास्थ्य मंत्रालय से डॉ. एके गडपायले, दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. नूतन मुंडेजा और दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से डॉ. बीके हजारिका शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें