फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा का ढाबा: कांता प्रसाद का एक और वीडियो वायरल, यूट्यूबर गौरव वासन के बारे में बोले- वो लड़का चोर नहीं था

Sat, 12 Jun 2021 04:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायरल वीडियो में कांता प्रसाद कह रहे हैं कि गौरव वासन... वो लड़का कोई चोर नहीं था, न हमने उसे कभी चोर कहा है। बस हमसे एक चूक हुई है, हम इसके लिए क्षमा मांगते हैं। जनता जनार्धन से कहते हैं कि अगर कोई गलती हो तो हमें माफ करना।
विज्ञापन
बाबा का ढाबा: कांता प्रसाद और उनकी पत्नी के साथ गौरव वासन। - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा का ढाबा के मालिक बुजुर्ग कांता प्रसाद एक बार फिर सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। पहले लॉकडाउन के बाद सोशल मीडिया में छाए कांता प्रसाद ने मालवीय नगर में रेस्टोरेंट खोला था। दूसरे लॉकडाउन में बाबा का नया रेस्टोरेंट बंद हो गया है। अब बाबा अपने ढाबे को फिर से चलाने लगे हैं। 

विज्ञापन


अब उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। जिसमें वे यू-ट्यूबर गौरव वासन से माफी मांग रहे हैं। बता दें कि यू-ट्यूबर गौरव वासन ने अक्टूबर 2020 में बाबा के ढ़ाबा का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया था, जिसके बाद बाबा रातों-रात लोगों के बीच प्रसिद्घ हो गए थे। 

वायरल वीडियो में कांता प्रसाद कह रहे हैं कि गौरव वासन... वो लड़का कोई चोर नहीं था, न हमने उसे कभी चोर कहा है। बस हमसे एक चूक हुई है, हम इसके लिए क्षमा मांगते हैं। जनता जनार्धन से कहते हैं कि अगर कोई गलती हो तो हमें माफ करना।
विज्ञापन

 

बता दें कि कांता प्रसाद ने पैसों की धोखाधड़ी के मामले में यूट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करा दिया था। वहीं गौरव वासन ने इंस्टाग्राम पर इस पूरे घटनाक्रम को देखने के बाद बस एक शब्द 'करमा' लिखा है।

वीडियो वायरल होने के बाद कांता प्रसाद की मदद के लिए लोगों की भीड़ मालवीय नगर स्थित बाबा के ढ़ाबे पर जुटने लगी। नेता से लेकर अभिनेताओं ने बाबा का ढाबा के सर्मथन में ट्वीट किये और उनकी मदद के लिए लोगों को आगे आने के लिए प्रेरित किया। 

बताया जा रहा है कि बाबा को सहायता के रूप में 40 लाख से ज्यादा रुपये मिले थे। दो महीने के अंदर बाबा कांता प्रसाद ने 5 लाख रुपये लगाकर मालवीय नगर में अपने पुराने ढाबे से कुछ ही दूरी पर एक रेस्टोरेंट खोला। लेकिन घाटा होने पर उसे बंद कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें