फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 700 से कम हुई

Sat, 12 Jun 2021 03:49 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • मरीजों के लिए 2,780 एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन किए गए आवंटित
विज्ञापन
ब्लैक फंगस के मरीज का सफलतापूर्वक हुआ ऑपरेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में ब्लैक फंगस (म्यूकॉर माइकोसिस) के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 700 से कम हो गई है। फिलहाल दिल्ली के 56 अस्पतालों में कुल 688 रोगियों का इलाज चल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने इन मरीजों के लिए 2,780 एम्फोटेरिसिन बी इंजेक्शन आवंटित किए। इससे दवा की कमी की समस्या कुछ हद तक कम होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


दिल्ली में  ब्लैक फंगस के सबसे अधिक मरीज(113) जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं। इसके बाद लोकनायक में 108, साकेत मैक्स अस्पताल में 67,  सर गंगाराम अस्पताल में 63 और डीडीयू अस्पताल में 16 मरीज भर्ती हैं। लोकनायक अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि पहले काफी ज्यादा मरीज अस्पताल में भर्ती हुए थे। कुछ दिनों में यह संख्या 100 के पार पहुंच गई थी, लेकिन अब एक सप्ताह से मामले कम हुए हैं।

उन्होंने बताया कि फंगस के एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिलने में महीने भर तक का समय भी लग जाता है। यही कारण है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अभी ज्यादा नहीं है। दिल्ली में तीन जून तक ब्लैक फंगस के 1044 मामले आ चुके थे। इनमें से 89 की मौत हो चुकी है और 92 स्वस्थ हुए है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी से मृत्यु दर 50 फीसदी से अभी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक हैं। इनमें केंद्र सरकार के अस्पतालों में भर्ती मरीज शामिल नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें