फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे को मशहूर करने वाले यू-ट्यूबर पर हेराफेरी के आरोप, बाबा ने बनाई दूरी

Sun, 01 Nov 2020 06:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बाबा का ढाबा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मालवीय नगर स्थित बाबा का ढाबा एक बार फिर सुर्खियों में है। यू-ट्यूबर लक्ष्य चौधरी ने बाबा के ढाबे को चर्चा में लाने वाले यू-ट्यूबर गौरव वासन पर मदद के नाम पर मोटी रकम हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप वायरल होने के बाद ढाबा मालिक बुजुर्ग कांता प्रसाद ने कहा है कि उन्हें मदद के नाम पर दो लाख रुपये का चेक मिला था जिसके बाद से ग्राहकों से ही वह खर्च चला रहे हैं। उन्होंने रकम देने में हेरफेर की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन


हालांकि कहा कि अगर ऐसी बात है तो इसकी जांच की जानी चाहिए। वहीं आरोपों के बीच बाबा और यू-ट्यूबर गौरव एक दूसरे से दूरी बना ली है। गौरव वासन ने सफाई में फेसबुक अकाउंट पर बैंक स्टेटमेंट जारी कर मदद के नाम पर मिली रकम का लेखा-जोखा दिया है।



शनिवार को बाबा कांता प्रसाद ने बताया कि उनके पास कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया और इंग्लैंड जैसे देशों से लोगों के फोन आए थे। लोगों ने आर्थिक मदद के लिए पूछा था और कई ने मदद भी की थी। उन्होंने कहा कि गौरव वासन ने उन्हें 2 लाख रुपये का चेक दिया था। हालांकि किसने, कितनी रकम दी है, इसका हिसाब-किताब उनके पास नहीं है।
विज्ञापन


पैसे गौरव और उसकी पत्नी के बैंक अकाउंट में आते थे। इस रकम विवाद के बाद एक दूसरे यू-ट्यूबर लक्ष्य चौधरी ने बाबा से संपर्क किया और उनसे बातचीत कर गौरव वासन से मदद में मिली राशि का पूरा हिसाब मांगा है। लक्ष्य का आरोप है कि गौरव ने बाबा के नाम पर लाखों रुपये कमाए हैं, लेकिन केवल दो लाख रुपये ही बाबा को दिया है।

यू-ट्यूबर ने पुलिस में शिकायत करने की कही बात
बाबा का ढाबा पर हर दिन लोगों को खाना प्लेट में निकालकर देने वाले यू-ट्यूबर तुशांत का कहना है कि मदद के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत वह मालवीय नगर पुलिस से करेंगे। उन्होंने कहा कि गौरव वासन की वजह से लोगों का यू-ट्यूबर से भरोसा उठ जाएगा। गौरव को बाबा के नाम पर मिली रकम का पूरा हिसाब देना होगा।

ढाबे पर घटी ग्राहकों की संख्या
बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद के यहां ग्राहकों की संख्या धीरे-धीरे कम होती जा रही है। वीडियो वायरल होने के शुरुआती दिनों में रोजाना 10 से 12 हजार रुपये की बिक्री हो रही थी। जो अब घटकर 3 से 5 हजार रुपये रह गई है। नवरात्र से पहले तक वह सारे खर्चे निकालकर रोज करीब 3 हजार रुपये कमा लेते थे। अब उनकी रोजाना की कमाई 1200-1500 रुपये रह गई है।

सेल्फी लेने के लिए पहुंच रहे युवा
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बाब के ढाबे पर युवाओं के पहुंचना जारी है। वह भले ही ढाबे पर खाना नहीं खाएं लेकिन बाबा के साथ सेल्फी जरूर लेते हैं। बाबा का कहना है कि कई बार सेल्फी लेने वाले युवा मदद के तौर पर उन्हें कुछ रकम देकर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें