फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। मंडावली के रविदास कैंप के पास एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। शोर सुनकर एक पुलिसकर्मी वहां पहुंचा और महिला को बचाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में जीटीबी रेफर कर दिया गया। उधर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुलासा किया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

महिला की शिनाख्त चंदर विहार निवासी पूनम (28) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति की पहचान रिंकू (34) के रूप में हुई है। दोनों की शादी 13 साल पहले हुई थी और तीन बच्चे हैं। सोमवार सुबह पीसीआर वैन में तैनात एएसआई भूजवीर सिंह रविदास कैंप के पास मौजूद थे। इसी दौरान उसने महिला के चिल्लाने की आवाज सुनी। उसने देखा कि एक शख्स महिला के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। भूजवीर ने महिला को बचाते हुए हमलावर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें