मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ से हालात के बीच के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तीन दिन से बारिश नहीं हुई, फिर भी यमुना का स्तर बढ़ रहा है। ऐसा हथिनीकुंड से लगातार पानी छोड़ने की वजह से हो रहा है।
उन्होंने अपील की कि हथिनीकुंड से सिमित स्तर पर पानी छोड़ा जाए, जिससे यमुना का जलस्तर और न बढे़। दिल्ली में G20 शिखर सम्मलेन होना है, ऐसे में अगर दिल्ली में बाढ़ आई तो दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना का स्तर 1978 के बाद पहली बार 207.55 मीटर हुआ है। सेंट्रल वाटर कमीशन के अनुसार आज रात यमुना का स्तर 207.72 मीटर होगा।