फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: सीएम केजरीवाल ने MCD स्कूलों के सभी प्रिंसिपल से की मुलाकात, बोले- आपके अंदर एक अलग ऊर्जा दिख रही

Wed, 12 Jul 2023 03:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आईआईएम अहमदाबाद से ट्रेनिंग लेकर लौटे एमसीडी स्कूल के सभी प्रिंसिपल से सीएम केजरीवाल ने मुलाकात की। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह अब एमसीडी के स्कूलों में भी क्रांति आएगी।
विज्ञापन
एमसीडी स्कूल के प्रिंसिपल से मिले सीएम केजरीवाल - फोटो : ट्विटर/@ArvindKejriwal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आईआईएम अहमदाबाद से ट्रेनिंग लेकर लौटे एमसीडी स्कूल के सभी प्रिंसिपल से मुलाकात की। सीएम केजरीवाल ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कुछ तस्वीरें साझा की और साथ ही उन्होंने लिखा कि आज एमसीडी स्कूल के सभी प्रिंसिपल से मुलाकात हुई। ये सभी आईआईएम अहमदाबाद से ट्रेनिंग लेकर लौटे हैं। 

विज्ञापन




आगे लिखा कि आईआईएम अहमदाबाद से ट्रेनिंग लेकर लौटने के बाद सभी प्रिंसिपल के अंदर एक अलग ही तरह की ऊर्जा देखने को मिल रही है। स्कूलों में नए तरीके से काम करने के लिए सभी उत्साहित हैं। दिल्ली सरकार के स्कूलों में भी हमारे प्रिंसिपल और टीचर्स ने ही क्रांति लाकर दिखाई है और अब एमसीडी स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर्स कमाल करके दिखाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें