आपको बचाने के लिए हम उठाएंगे हर जरूरी कदम
वहीं इससे पहले केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि अफ्रीकी देशों से कोरोना के नए वेरिएंट के फैलने के खतरे को देखते हुए हमने विशेषज्ञों से सोमवार को डीडीएमए के समक्ष एक प्रजेंटेशन देने और जरूरी कदम उठाने की सलाह देने के लिए कहा है। आपको और आपके परिवार को बचाने के लिए हम हर जरूरी कदम उठाएंगे।
हवाई यात्रियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य
कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया की चिंता बढ़ गई है। इसे जानलेवा वेरिएंट भी कहा जा रहा है। इसके प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, हांगकांग और बोत्सवाना सहित 12 देशों के नाम जारी किए हैं, जहां से आने वाले हवाई यात्रियों की स्क्रीनिंग को अनिवार्य कर दिया गया है। इन 12 देशों से आने वाले यात्रियों को हर हाल में भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।