फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपी नड्डा का केजरीवाल पर हमला: बोले- लोगों के हित में नहीं, विरोध में काम करती है दिल्ली सरकार, आयुष्मान भारत इसका उदाहरण

Mon, 29 Nov 2021 09:58 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

जेपी नड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों तक आयुष्मान भारत योजना नहीं पहुंचने दे रहे हैं। मैंने उन्हें कहा था कि आप अपना अहम बीच में मत लाइए, दिल्ली की जनता के साथ अन्याय मत करिए।
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार लोगों के हित में नहीं, बल्कि लोगों के विरोध में काम करती है। आयुष्मान भारत इसका जीता जागता उदाहरण है। 

विज्ञापन




जेपी नड्डा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्लीवासियों तक आयुष्मान भारत योजना नहीं पहुंचने दे रहे हैं। मैंने उन्हें कहा था कि आप अपना अहम बीच में मत लाइए, दिल्ली की जनता के साथ अन्याय मत करिए। आप ऐसा क्यों कर रहे हैं, इन गरीबों ने आपका क्या बिगड़ा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के पटेल नगर क्षेत्र के नेहरू नगर में झुग्गी सम्मान यात्रा को जेपा नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झुग्गियों में रहने वाले लोगों के सम्मान में ही यह यात्रा निकाली जा रही है। भाजपा के लिए झुग्गी में रहने वाले लोग सम्मानजनक है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें