फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारबंद युवकों ने मचाया उत्पात, फायरिंग कर तीन बाइक भी जलाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। संगम विहार इलाके में कुछ युवकों ने रविवार रात जमकर उत्पात मचाया। युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करने के अलावा तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। युवकों ने इलाके में इतनी दहशत फैला दी थी कि स्थानीय लोगों ने खुद को घरों में ही बंद रखा। पुलिस को मौके से तीन खोल मिले हैं। दक्षिण जिला डीसीपी बेनिता मैरी जैकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारी इसे दो गुटों का झगड़ा बता रहे हैं।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संगम विहार की गली नंबर के-19 में इब्राहिम नामक लड़का रहता है। इब्राहिम रविवार रात घूमने के लिए घर से बाहर निकला। रास्ते में उसके कुछ जानकार मिल गए। यहां पर हंसी मजाक में इनमें झगड़ा हो गया। वहां मौजूद युवकों ने अपने और साथियों को बुला लिया। हथियारों के साथ साथी वहां पहुंच गए। आरोप है कि इन्होंने पहले इब्राहिम की पिटाई की और फिर गली में ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि युवकों ने छह से ज्यादा गोलियां चलाई थीं। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। इसके बाद गली मेें खड़ी तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस को मौके से 7.65 बोर के दो खाली खोल और 315 बोर का एक खाली खोल बरामद हुआ है। पुलिस ने तीनों खोल व जली हुई मोटरसाइकिलों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इस बाबत मामला दर्ज किया है। इस मामले में सोमवार देर रात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पहचान कर आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें