कोलेजियम ने जहां पहले अक्तूबर 2019 में काजमी के नाम को जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के जज के लिए भेजा था, वहीं भारती के नाम को पिछले साल मार्च में भेजा। इनके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट में पूनम ए बंबा और स्वर्ण कांत शर्मा को जज के तौर पर नियुक्त किया गया। ये न्यायिक अधिकारी थे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट को मिला एक एडिशनल जज
दो वकीलों को पटना हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया वहीं एक न्यायिक अधिकारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में एडिशनल जज के तौर पर नियुक्त किया गया। दो वकीलों को मद्रास हाईकोर्ट में एडिशनल जज नियुक्त किया गया है।
देश में अभी न्यायाधीशों के 405 पद रिक्त
राज्यसभा में गुरुवार को एक लिखित जवाब में सरकार ने कहा कि 16 मार्च तक देशभर में 25 हाईकोर्ट में स्वीकृत 1,104 जज के सापेक्ष 699 जज नियुक्त हो चुके हैं जबकि 405 पद रिक्त हैं।