फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा: त्राल में ग्रामीम परिवार संग कथित तौर पर पीटे जाने के आरोपों को सेना ने किया खारिज

Wed, 29 Sep 2021 08:00 PM IST
Vikas Kumar एएनआई, नई दिल्ली

सार

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर लिखा, 'यह कश्मीर की वास्तविक तस्वीर है जो भारत सरकार के स्वच्छता और निर्देशित पिकनिक पर्यटन के बजाय आने वाले गणमान्य व्यक्तियों को दिखाया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
सेना - फोटो : Indian Army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना ने त्राल में जवानों द्वारा एक परिवार संग कथित तौर पर मारपीट करने के आरोपों को निराधार बताया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि 27-28 सितंबर की रात को कोई तलाशी अभियान नहीं चलाया गया था। वहीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने आरोप लगाया था कि सेना के जवानों ने तलाशी अभियान के दौरान एक परिवार के साथ सेना ने मारपीट की थी।

विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती को आज नजरबंद कर दिया गया। दरअसल उनकी योजना थी कि वो इस पीड़ित परिवार से मिलेंगी। लेकिन इससे पहले ही उन्हें सेना ने नजरबंद कर दिया और बाहर निकलने पर रोक लगा दी। वहीं इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'त्राल में कथित रूप से सेना द्वारा लूटे गए गांव का दौरा करने का प्रयास करने के लिए आज एक बार फिर मुझे मेरे घर में बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह कश्मीर की वास्तविक तस्वीर है जो भारत सरकार के स्वच्छता और निर्देशित पिकनिक पर्यटन के बजाय आने वाले गणमान्य व्यक्तियों को दिखाया जाना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें