चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पाण्डेय ने बताया कि शेर सहित कुछ जानवरों के नमूने एहतियात के तौर पर एकत्र कर बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) को भेजा गया था। लेकिन सभी नमूने निगेटिव पाए गए हैं।
दिल्ली चिड़ियाघर से एकत्र किए गए जानवरों के सभी 12 नमूने कोविड- 19 निगेटिव पाए गए। चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पाण्डेय ने बताया कि शेर सहित कुछ जानवरों के नमूने एहतियात के तौर पर एकत्र कर बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) को भेजा गया था। लेकिन सभी नमूने निगेटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
रमेश पांडेय ने बताया कि अभी एक रिपोर्ट आनी बाकी है। लेकिन आशा है कि वह भी निगेटिव होगी। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार राष्ट्रीय चिड़ियाघर में सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
पिछले साल कोविड-19 के प्रकोप के बाद से चिड़ियाघर में नियमित रूप से सैनीटाइजेशन किया जा रहा है। पक्षियों और जानवरों की सुरक्षा केलिए सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सरकार ने महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अगले आदेश तक सभी जूलॉजिकल पार्क, राष्ट्रीय उद्यान, बाघ अभयारण्य और वन्यजीव अभयारण्यों को बंद करने का आदेश दिया गया है।