केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने अपनी अधीनस्थ भारतीय पुरातत्व सर्वेश्रण (एएसआई) ने दिल्ली के सभी पर्यटक स्थलों को दर्शकों के लिए खोलने की अनुमति दे दी है। इसमें कुतुब मीनार, लाल किला, हंमायू का मकबरा आदि हैं।
दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर में गिरावट आने और दिल्ली सरकार द्वारा नियमों में छूट देने के कारण अब पर्यटन स्थलों को पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने अपनी अधीनस्थ भारतीय पुरातत्व सर्वेश्रण (एएसआई) ने दिल्ली के सभी पर्यटक स्थलों को दर्शकों के लिए खोलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
इसमें कुतुब मीनार, लाल किला, हंमायू का मकबरा आदि हैं। अब दर्शक इन ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों का मॉस्क पहनकर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए दीदार कर सकेंगे। कोरोना की तीसरी लहर के चलते केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने छह जनवरी को दर्शकों के लिए बंद कर दिये थे।
एक ही दिन में 1151 लोग मिले कोरोना संक्रमित
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले एक दिन में 1151 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 15 मरीजों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। 2120 मरीजों को छुट्टी भी दी गई है।
विज्ञापन
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 43991 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें 2.62 फीसदी नमूने कोरोना संक्रमित मिले हैं। फिलहाल राजधानी में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 18,45,084 हुई है जिनमें से 18,11,201 मरीज ठीक हुए लेकिन 25998 मरीजों की संक्रमण के चलते मौत हुई है।
हर दिन संक्रमित रोगियों की संख्या कम होने की वजह से कुल सक्रिय मामले भी घटकर 7885 रह गए हैं। विभाग से जानकारी मिली है कि राजधानी में अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 30 हजार से नीचे आई है। अलग अलग जिलों में करीब 28980 इलाकों को सील किया हुआ है।