फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: संसद का घेराव और खालिस्तानी झंडा फहराने की साजिश, अलर्ट पर पुलिस-खुफिया एजेंसियां

Mon, 29 Nov 2021 09:48 AM IST
प्रशांत कुमार एएनआई, दिल्लीख

सार

सिख फॉर जस्टिस संगठन ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें लोगों को भड़काते हुए संसद का घेराव करने की बात कही गई है। साथ ही खालिस्तानी झंडा फहराने की अपील भी की गई। इसे देखते हुए पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
संसद - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिख फॉर जस्टिस संगठन द्वारा किसानों से संसद का घेराव करने और खालिस्तानी झंडा फहराने की अपील करते हुए एक ऑनलाइन वीडियो जारी करने के बाद खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों ने खुफिया एजेंसियों द्वारा सतर्क रहने के लिए कहा है।  

विज्ञापन

 


सिरसा में किसान आंदोलन के तहत संसद तक ट्रैक्टर यात्रा को लेकर शनिवार को फोन कॉल भी आई। इसमें ट्रैक्टर लेकर संसद कूच का आह्वान किया गया। साथ ही खालिस्तान का झंडा लेकर जाने की बात कही गई। कॉल के दौरान कहा गया कि सिख फॉर जस्टिस इसके लिए सवा लाख डॉलर देगा।

शनिवार को लोगों के मोबाइल पर कॉल आई। इसमें 29 नवंबर को ट्रैक्टर लेकर संसद कूच का आह्वान किया गया। खास तौर पर पंजाब के किसानों और युवाओ को पंजाबी में संबोधित करते हुए कहा जा गया कि खालिस्तान का केसरी झंडा लेकर चढ़ जाओ। इस पर सिख फॉर जस्टिस सवा लाख डॉलर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें